मेहमानों के लिए दो मिनट में बनाएं होटल जैसी Chocolate Milkshake

चॉकलेट मिल्कशेक सभी को खूब पसंद आता है। बच्चे तो खासतौर पर इसे खूब पसंद करते हैं। इसे बनाना भी आसान है।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
ठंडा दूध चार कप
चॉकलेट सिरप 8 टेबल स्पून
वनीला आइसक्रीम 4 स्कूप
कोको पाउडर एक टेबल स्पून
शुगर (अगर चॉकलेट सिरप मीठा न हो तो)
चॉकलेट चिप्स या ग्रेटेड चॉकलेट सजाने के लिए
बर्फ के टुकड़े
विधि :
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में ठंडा दूध, चॉकलेट सिरप, वनीला आइसक्रीम (2 स्कूप), चीनी और कोको पाउडर डाल लें।
अब इन सभी को ब्लेंड कर लें।
एक स्मूद और फोमी शेक बनाकर तैयार करें।
अगर आप ठंडा और थोड़ा गाढ़ा शेक चाहते हैं, तो इसमें बर्फ डालकर दोबारा ब्लेंड करें।
अब इसे एक गिलास में डालें।
इसके ऊपर से एक स्कूप आइसक्रीम रखें।
इसके बाद शेक को चॉकलेट सिरप या चिप्स से सजाएं।
चाहें तो ऊपर से थोड़ी ग्रेटेड चॉकलेट या चॉकलेट स्प्रिंकल्स भी डाल सकते हैं।
ये शेक गर्मियों में बहुत ही मजेदार और एनर्जी देने वाला ड्रिंक है।