गैंगरेप के बाद जिस युवती की हत्या, उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस

हरियाणा के सोनीपत के बहुचर्चित गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या के मामले को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं कि अब युवती के भाई पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा है। 

गैंगरेप के बाद जिस युवती की हत्या, उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का केस

 आरोप भी युवती की मां की विधवा सहेली ने लगाया है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसका मोबाइल फोन और कानों की बालियां भी छीन ले गया। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। 
 40 वर्षीय विधवा महिला ने बताया कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उसकी सहेली का बेटा उसके घर में आ गया। उसने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसका मोबाइल फोन और कानों की बालियां भी छीन ले गया।
 जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, उसकी बहन की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो चुकी है। यह मामला सामने आने के बाद देशभर में चर्चित हो गया था। 
 वती की मौत के बाद प्रदेश के मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक युवती के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। अब उसके भाई पर ही विधवा से दुष्कर्म का आरोप लगा है।
 उधर, महिला ने मामले की सूचना सिटी थाना की सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
 महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मोबाइल व बालियां छीनने का आरोप भी लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
राजपाल, सिटी थाना प्रभारी

 
Back to top button