Apple से पहले सैमसंग दे सकता है बड़ा तोहफा

इस बार ऐसा लग रहा है कि सैमसंग अपना अगला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट One UI 8 अपनी टाइमलाइन से पहले जारी कर सकता है। दरअसल, कंपनी Android 16 पर बेस्ड, नया अपडेट जुलाई 2025 तक Galaxy डिवाइस के लिए रोल आउट कर सकती है। यह साल के आखिरी कुछ महीनों में बड़े अपडेट जारी करने के सैमसंग के रेगुलर पैटर्न से एक बड़ा बदलाव है।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि Google द्वारा Android का स्टेबल वर्जन जारी करने के बाद सैमसंग अक्टूबर और नवंबर के बीच में One UI अपडेट रोल आउट करता है, लेकिन इस बार One UI 8 के साथ सैमसंग चीजों को पूरी तरह से बदल सकता है। One UI 8 का स्टेबल वर्जन इस बार जुलाई 2025 में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ पेश किया जा सकता है। यह One UI 7 अपडेट से काफी जल्दी है, जो इस साल अप्रैल में पेश किया गया था।
कंपनी ने जारी किया बीटा अपडेट
बता दें कि Samsung ने पहले ही 28 मई से One UI 8 की टेस्टिंग शुरू कर दी है। बीटा वर्जन वर्तमान में जर्मनी, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और यूके जैसे चुनिंदा देशों में Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra के लिए जारी भी कर दिया गया है। यूजर्स सैमसंग मेंबर्स ऐप का इस्तेमाल करके बीटा के लिए साइन अप कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस रोलआउट के लिए कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग पहले से ही दूसरे बीटा पर काम कर रहा है और जल्द ही बाकी सभी गैलेक्सी मॉडल पर इसकी टेस्टिंग शुरू हो सकती है।
किस-किस डिवाइस को मिलेगा One UI 8?
सैमसंग ने अभी तक कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि अपडेट कई नए और पुराने डिवाइस पर भी आएगा। चलिए उन संभावित एलिजिबल डिवाइस के बारे में जानें जिसे One UI 8 का अपडेट मिल सकता है।
गैलेक्सी S सीरीज
कंपनी सबसे पहले S25 लाइनअप, S24 सीरीज, S23 और S22 सीरीज और इसके बाद S24 एफई और S23 एफई के लिए नया अपडेट जारी कर सकती है।
गैलेक्सी जेड सीरीज
जेड फोल्ड 7 और जेड फ्लिप 7 के साथ तो कंपनी वन यूआई 8 को पेश कर सकती है। इसके बाद जेड फोल्ड 6, जेड फ्लिप 6, जेड फोल्ड 5, जेड फ्लिप 5, जेड फोल्ड 4, जेड फ्लिप 4 को ये नया अपडेट मिल सकता है।
गैलेक्सी टैब सीरीज
इसके साथ ही टैब एस10+, टैब एस10 अल्ट्रा, टैब एस9 सीरीज, टैब एस8 सीरीज को भी नया अपडेट जल्द मिल सकता सकता।
गैलेक्सी A सीरीज
कंपनी A55, A35 और 4 साल के सपोर्ट वाले अन्य मिड-रेंज फोन्स को भी इस बार जल्दी One UI 8 अपडेट दे सकती है। इस नए अपडेट के साथ सैमसंग के कई स्मार्टफोन पूरी तरह बदल जाएंगे। इन सभी डिवाइस को एक नया लुक मिल सकता है।
हालांकि गैलेक्सी S21 सीरीज जैसे पुराने फोन शायद इसमें शामिल न हों, क्योंकि वे अपने अपडेट सर्किल के एंड के करीब हैं। अगर सैमसंग सच में ऐसा करता है तो कंपनी एप्पल के नए iOS 26 के स्टेबल रिलीज से भी पहले अपने फैंस को तोहफा दे सकती है।