जून में ही लॉन्च हो सकता है Tecno Pova 7 Ultra 5G

Tecno ने हाल ही में इंडिया में Pova Curve 5G लॉन्च किया। अब कंपनी Pova 7 सीरीज लाने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Pova 7 और Pova 7 Ultra 5G हाल ही में गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस में दिखे थे। एक नई लीक में Ultra वेरिएंट की लॉन्च डेट और डिजाइन सामने आए हैं।

Tecno ने हाल ही में इंडिया में Pova Curve 5G लॉन्च किया है। अब कंपनी Pova 7 सीरीज लाने वाली है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि Pova 7 और Pova 7 Ultra 5G स्मार्टफोन गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस में दिखे हैं।

इस बीच, एक नई लीक में Ultra वेरिएंट की लॉन्च डेट सामने आई है। इसमें फोन का डिजाइन और मेजर फीचर्स भी शेयर किए गए हैं। आपको बता दें कि Tecno ने मार्च और सितंबर 2024 में भारत में Pova 6 Pro 5G और Pova 6 Neo 5G लॉन्च किया था।

Tecno Pova 7 Ultra 5G लॉन्च डिटेल
टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) के X पोस्ट के मुताबिक, Tecno Pova 7 Ultra 5G जून में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर ने सटीक डेट नहीं बताई, लेकिन महीने के अंत तक फोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए Tecno Pova 7 Ultra 5G के डिजाइन रेंडर में फोन में ट्रायंगल रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इस मॉड्यूल के चारों ओर LED लाइट स्ट्रिप है। ये डिजाइन कंपनी द्वारा इस साल पहले शेयर किए गए ऑफिशियल टीज़र से मेल खाता है। ध्यान रहे कि, Tecno ने अभी ‘Pova 7’ नाम कंफर्म नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, Tecno Pova 7 Ultra 5G में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट हो सकता है। फोन में 6,000mAh बैटरी हो सकती है, जो 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट ऑफर करेगा। दावा है कि ये फोन 120fps PUBG गेमप्ले को सपोर्ट करेगा।

हाल ही में, Tecno Pova 7 5G और Pova 7 Ultra 5G, मॉडल नंबर LJ7 और LJ9 के साथ, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुए थे। दोनों फोन में 8GB RAM और Android 15 होने की बात सामने आई थी। बेस वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 या Dimensity 7300X चिपसेट हो सकता है।

Back to top button