बालों के लिए दवा से कम नहीं है प्याज का रस, इन दो तरीकों से करेंगे इस्तेमाल

हेयर फॉल रोकने के लिए हम लोग कितनी ही चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए बालों का झड़ना रोकने के लिए नेचुरल तरीका (Hair Fall Control Tips) अपनाना ही ज्यादा फायदेमंद है।

प्याज का रस एक ऐसा ही उपाय है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी प्याज के रस को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, प्याज में सल्फर और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देते हैं। ये डैमेज बालों में भी नई जान फूंकने का काम करते हैं।

प्याज का रस नए बाल उगाने में भी काफी मदद करता है। इससे गंजेपन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। सल्फर बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इनकी ग्रोथ बढ़ाता है और इनका टेक्स्चर सुधारने में भी मदद करता है। आइए जानें कि हेयर फॉल रोकने और बालों को हेल्दी बनाने के लिए प्याज के रस का कैसे इस्तेमाल करें।

प्याज का रस और एलोवेरा जेल
प्याज के रस की तरह ही एलोवेरा जेल भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बालों को मुलायम, शाइनी और मजबूत बनाने में मदद करता है। एलेवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो बालों को डैमेज होने से बचाता है।

कैसे बनाएं?
4-5 चम्मच प्याज का रस लें और उसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह स्कैल्प और बालों की जड़ों के पास लगा लें।
इसे एक घंटे तक ऐसी ही रहने दें और इसके बाद शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।
इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्याज का रस और नारियल तेल
नारियल का तेल भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल सदियों से बालों को पोषण और मजबूती देने के लिए किया जा रहा है।

कैसे बनाएं?
2-3 चम्मच नारियल तेल में प्याज का रस मिलाएं।
इसे अपने स्कैल्प अच्छे से मसाज करें।
इसे बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से हेयर वॉश कर लें।
इस नुस्खे को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Back to top button