कब है अपरा एकादशी-प्रदोष व्रत?

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस सप्ताह के व्रत और त्योहार (Weekly Vrat Tyohar 2025) की पूरी लिस्ट।
अब जल्द ही ज्येष्ठ माह के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है। धार्मिक दृस्टि से इस सप्ताह को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह में अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2025) और शनि प्रदोष व्रत समेत आदि व्रत और पर्व मनाए जाएंगे, जिनका विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस सप्ताह के व्रत-त्योहारों (Weekly Vrat Tyohar 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Krishna Janmashtami 2025 Date and Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 मई को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से होगी और अगले दिन 21 मई को सुबह 04 बजकर 55 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 20 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक है। इसी दिन कालाष्टमी भी मनाई जाएगी।
अपरा एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत होगी और 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 23 मई अपरा एकादशी मनाई जाएगी।
प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 24 मई को सुबह 07 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 25 मई को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि प्रदोष व्रत 24 मई को किया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त 07 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक है। इस दिन अपरा एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा।
मासिक शिवरात्रि 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 मई को दोपहर में 03 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 मई को दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। इस प्रकार 25 मई को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।





