हरियाणा में 3 दिन लगातार बरसेंगे बादल, आंधी-तूफान की भी चेतावनी…

हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं खबर आ रही है कि प्रदेश में मौसम आज से करवट लेगा। जबकि 1 से 3 मई तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को प्रदेश के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बरसात होगी जबकि जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम खुश्क रहेगा। वहीं 2 मई को हरियाणा के 18 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने का अनुमान है। 3 मई को पूरे हरियाणा में बरसात की संभावना है।

वहीं मौसम की बात करें तो बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही चल रहा है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।

Back to top button