गैंगस्टर को पकड़ने में खर्च हुए 8 करोड़ से ज्यादा, उसकी जेब में मिले सिर्फ 20 रु.

सीकर(राजस्थान). एनकाउंटर में मारे गए राजस्थान के सबसे मशहूर गैंगस्टर आनंदपाल की लाश का पोस्टमार्टम रविवार को किया गया। जिसमें उसके शरीर के लिए गए 30 एक्सरे में सामने अाया है कि आनंदपाल को 3 गोलियां लगी है। साथ ही उसके पास पॉकेट में महज 20 रुपए मिले। खास बात है कि अानंदपाल को पकड़ने सरकार तकरीबन 8 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी थी।गैंगस्टर को पकड़ने में खर्च हुए 8 करोड़ से ज्यादा, उसकी जेब में मिले सिर्फ 20 रु.
पिछले डेढ़ साल से हाथ तक नहीं लगा पाई थी पुलिस…
– आनंदपाल का नाम आते ही जेहन में किसी खतरनाक क्रिमिनल की इमेज उभरती है जो राजस्थान की पुलिस के लिए भी किसी बुरे सपने जैसा बन गया था। कड़ी सिक्युरिटी के बीच से भाग निकलने वाले इस हिस्ट्रीशीटर को पिछले डेढ़ साल से पुलिस हाथ तक नहीं लगा पाई थी। स्टेट पुलिस के लिए ये हालात और ज्यादा शर्मनाक इसलिए बन गई थे क्योंकि आनंदपाल को पकड़ने में जुटी टीम में स्टेट के टाॅप कॉप कहे जाने वाले तीन-तीन अफसर लगे हुए थे। 7 बार हाथ से फिसल चुका आनंदपाल दो मुठभेड़ में एक जवान की हत्या और एक अफसर को जख्मी कर चुका है।

ये भी पढ़े; ट्रोले ने बाइक सवार तीन को रौंदा, बच्ची ने मौके पर तो महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

– पुलिस सूत्रों की माने तो आनंदपाल को पकड़ने के लिए इन पौने दो सालों में करीब 300 दबिश दी जा चुकी थी। हर दबिश में एएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल तक का करीब 50 जवानों की टीम जाती है। यानी हर दबिश पर औसतन करीब पौने तीन लाख रुपए और अब तक सिर्फ छापों पर करीब सवा आठ करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। अगर मॉनिटरिंग और प्लानिंग करने वाले अफसरों की सैलरी भी जोड़ी जाए तो खर्च करीब 9 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

 
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था आनंदपाल
– एनकाउंटर में मारे गए आनंदपाल की लाश का पोस्टमार्टम रविवार को रतनगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में किया गया। पोस्टमार्टम 4 घंटे तक चला। पोस्टमार्टम से पहले उसके शरीर के 30 एक्सरे लिए। इसमें पता चला कि आनंदपाल को तीन गोलियां लगी है। इसके बाद पोस्टमार्टम के दौरान शरीर से दो ही गोलियां निकल सकी। जांच के दौरान आनंदपाल के पास पॉकेट में महज 20 रुपए मिले।
 
– पुलिस सूत्रों का कहना है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा आनंदपाल कई दिनों से पैसे इकट्टे करने की कोशिश कर रहा था। एनकाउंटर के बाद उसके जेब की तलाशी ली गई तो महज 20 रुपए ही मिले। हालांकि, मकान से दो एके-47 राइफल, पॉइंट टू-टू राइफल, तलवार, गुप्ती, कमांडो नाइफ, एक्सरसाइज का सामान, 130 जिंदा कारतूस व मैगजीन मिली। कुछ डायरियां भी बरामद हुई है, इनकी जांच के बाद कई अन्य अपराधियों और फिरौती देने वाले लोगों के नाम भी सामने आने की उम्मीद है।
 
एनकाउंटर के बाद मामा और बुआ के बेटे ने की आनंदपाल की पहचान
जिस मकान में आनंदपाल रह रहा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। आनंदपाल की पहचान उसके मामा और बुआ के बेटे व भाई ने की। इसके बाद पंचनामा तैयार करवाया गया।
शरण देने के आरोप में तीन महिलाओं समेत 6 हिरासत में
आनंदपाल को श्रवणसिंह के परिवार वालों द्वारा शरण देने और पुलिस को कार्रवाई में दखल देने के आरोप में तीन महिलाओं सहित छह जनों को हिरासत में लिया गया। जबकि, नाबालिगों को घर पर ही पाबंद किया गया है। सभी से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की।
Back to top button