चारधाम यात्रा: 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में एक लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम यात्रा में बच्चों से लेकर बूढ़े और जवान आने को तैयार हैं। एक माह के भीतर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण में अब तक 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में 1,11, 298 बच्चे पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 60 से ऊपर आयु वर्ग में 2.58 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। युवाओं में चारधाम यात्रा करने के लिए काफी उत्साह है।

चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। समय के साथ यात्रा का स्वरूप भी बदल रहा है। अब यात्रा में आने के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान सब आतुर हैं। पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर एक माह में हुए ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 19 लाख पार कर चुका है। इसमें सबसे अधिक संख्या 20 से 70 वर्ष आयु वर्ग के यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 0 से 5 साल आयु वर्ग में 14256 और 90 वर्ष ऊपर के 62 यात्री भी यात्रा करने को तैयार हैं।

यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुचारु रूप से हो रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

आयु वर्गसंख्या
0 से 514256
6 से 1038991
11 से 1558051
16 से 2090353
21 से 251,58,229
26 से 301,78,422
31 से 351,73,806
36 से 401,84,268
41 से 451,87,179
46 से 501,90,255
51 से 551,93,151
56 से 601,85,408
61 से 651,40,356
66 से 7071,919
71 से 7527,656
76 से 808181
81 से 851821
86 से 90299
90 से अधिक62
Back to top button