Jaat की दस्तक भी नहीं रोक पाई ‘छावा’ की ललकार, Sikandar के आगे से उड़ाए नोट

बॉक्स ऑफिस पर ये साल विक्की कौशल है, ऐसा कहना शायद अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। उनकी 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा को सिनेमाघरों में लगे हुए दो महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं, लेकिन फिल्म न तो थिएटर से और न ही बॉक्स ऑफिस से टस से मस होने का नाम ले रही है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ से उम्मीद थी कि वह छावा का शिकार करेगी, लेकिन इसका अपोजिट ही देखने को मिला।

54 दिन पहले रिलीज हुई छावा सिकंदर पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी। सिकंदर के अब सिनेमाघरों में अपना दम दिखाने के लिए सनी देओल की जाट (Jaat) भी आज रिलीज हो चुकी है। अब आने वाले समय में जाट बॉक्स ऑफिस से छावा का सफाया कर पाएगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल तो विक्की कौशल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से उतारना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। 54वें दिन के बाद बुधवार को 55वें दिन भी फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है। 

55वें दिन भी छावा ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर जलवा

आमतौर पर जब कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में आती है, तो काफी पुरानी फिल्म के शोज कम हो जाते हैं, जिससे कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, छावा खुलेआम अपनी भी बॉक्स ऑफिस पर बिना शोर के एक के बाद एक शिकार कर रहा है। इस फिल्म की तूफानी रफ्तार 55वें दिन भी नहीं थमी। 

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 54वें दिन छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख का सिंगल डे कलेक्शन किया था। वहीं बुधवार को भी छावा के कलेक्शन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस फिल्म ने सिकंदर और जाट की मौजूदगी में 55वें दिन 35 लाख रुपए के आसपास हिंदी भाषा में कमाई की है। फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 583.68 करोड़ तक हो चुका है, जबकि तेलुगु में मूवी ने 26 दिन तक कमाई की और टोटल 15.87 करोड़ की कमाई कर ली है।

वर्ल्डवाइड 804.85 करोड़ रुपए
इंडिया नेट 603.35 करोड़ रुपए 
ओवरसीज 91 करोड़ रुपए 
हिंदी 583.68 करोड़
तेलुगु15.87 करोड़ रुपए

क्या है छावा की कहानी? 

छावा ने तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं को मिलाकर इंडिया में नेट कलेक्शन 603.35 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म ने 804.85 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज कलेक्शन में इस फिल्म ने टोटल 91 करोड़ की कमाई कर ली है। 

छावा की कहानी की बात करें तो ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा वीर योद्धा संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अपने स्वराज्य की सुरक्षा के लिए संभाजी महाराज मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ निडरता से लड़े थे। अगर आप उनकी वीरता की कहानी जानना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। 

Back to top button