पुलिस ने महिला को छुड़ाया, महिला ने कहा कि…

पुलिस ने एक ऐसी महिला को देह व्यापार के धंधे से निकाला है। जिसे उसके पति ने घर से भगा दिया था। वहीं एक शख्स ने मदद करने के बाहने उसे बेच दिया।

जानकारी के अनुसार देह व्यापार के धंधे में धकेली गई एक महिला को पुलिस ने फारबिसगंज रेड लाइट एरिया से बुधवार को मुक्त कराया। वहीं पुलिस ने इस दलदल में धकेलने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। यह महिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर की रहनेवाली है। 

मुक्त हुई महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके  दो बच्चे है।  पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। पति के घर से भागकर वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उनकी मुलाकात गुड्डू नाम एक शख्स से हुई। गुड्डू उसे काम दिलाने के बहाने फारबिसगंज रेडलाइट एरिया ले आया और यहां इस महिला के हाथों बेच दिया गया।

 

जो न कर सकी प्रदेश सरकार उसे गूगल ने कर दिखाया

पिछले पांच दिनों से उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। इसी दौरान देह व्यापार के खिलाफ काम कर केबीसी हॉटसीट पर बैठ चुकी अपने आप संस्था की सदस्य फातिमा को किसी तरह यह सूचना मिल गई।

 

फातिमा ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज थाना पुलिस ने उन्हें रेडलाइट एरिया से मुक्त कराया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button