तुलसी का करें इस्तेमाल और पाएं इन रोगों से छुटकारा

आयुर्वेद में तुलसी एक बहुत बड़ी औषधी है . इसमें कई रोगो का निवारण छुपा है. इसलिए अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाइये. तुलसी के इस्तेमाल से कुछ रोग अपने आप खत्म हो जाते है. यदि आपको बार-बार भूल जाने की समस्या है तो तुलसी के रस में शहद मिला कर पीने से स्मरण शक्ति अच्छी होती है.

तुलसी का करें इस्तेमाल और पाएं इन रोगों से छुटकारा

इसके लिए तुलसी के पत्तो का 2 से 3 चम्मच रस सुबह खाली पेट पीने से फायदा होता है. यदि पुरुषों में शारीरिक कमजोरी की समस्या है तुलसी के बीज का इस्तेमाल करे. इसके बीज का इस्तेमाल करने से यौन संबंधी रोग दूर होते है. इतना ही नहीं तुलसी स्किन के लिए भी फायदेमंद है. तुलसी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोज पीने से चेहरे पर शाइन आ जाती है और साथ ही शरीर भी निरोग बना रहता है.

ये भी पढ़े: बोल्ड और स्मार्ट दिखने के चक्कर में लड़कियां कर रही स्मोकिंग

यदि आप डायरिया से परेशान है तो तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल करे. तुलसी के पत्तो को जीरे के साथ मिला कर पीस ले. इसे दिन में 3-4 बार चाटते रहे. ये उपाय करने से डायरिया से निजात मिलती है.

Back to top button