भाजपा पार्षद मनोज राय पर महिला कार्यकर्ता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

खुरई नगर पालिका के भाजपा पार्षद मनोज राय पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र की एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला ने खुरई नगर पालिका में भाजपा पार्षद मनोज राय पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस टाउन इंस्पेक्टर शशि विश्वकर्मा से मिली जानकारी अनुसार फरियादी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। पार्टी के काम से लोगों के साथ उठना बैठना रहता है। इसी के तहत पार्षद मनोज राय से भी जान पहचान रही है। कई बार उसके साथ कार्यालय आती जाती रही हूं। मार्च 2024 की बात हैं मैं कार्यालय के घर जा रही थी।
तभी मनोज मिला और कहने लगा चलो भाभी में तुम्हे घर छोड़ देता हूं। पहचान होने की वजह में उसके साथ घर जाने के लिए तैयार हो गई में उसकी कार में बैठ गई। वह मुझे शहर के रास्ते की जगह बायपास की तरफ ले जाने लगा मैंने कहा शहर के अंदर से चलो तो वह मुझे धमकाकर जबरजस्ती पठारी चौराहे के पास लेकर गया। वहां मेरे साथ गलत काम किया और कहा कि किसी को नहीं बताना, नहीं तो मैं पार्टी से निकलवा दूंगा और बदनाम करवा दूंगा।
महिला ने बताया कि इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 4 जनवरी 2025 को डोहेला महोत्सव को लेकर बैठक में गई थी। उसके बाद मनोज ने मेरे साथ फिर धमकी देकर गलत काम किया। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी पार्षद मनोज राय के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।