Delhi Capitals ने तीसरी बार सीधे फाइनल में मारी एंट्री, RCB ने मुंबई का किया खेल खराब

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2025 के फाइनल में लगातार तीसरी बार डायेक्ट एंट्री कर ली हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई बनाम आरसीबी के मैच के नतीजे से तगड़ा फायदा मिला। मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आरसीबी के हाथों 11 मार्च को 11 रन से हार का सामना किया।
आरसीबी की महिला टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और अब अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच को जीतकर टीम ने ये तो तय कर दिया कि वह प्वाइंट्स टेबल के अंत स्थान पर फिनिश नहीं करेगी। हरनमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि गुजरात जायंट्स की टीम तीसरे स्थान पर है।
MI Vs GG Eliminator: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच
दरअसल, मुंबई इंडियंस की महिला टीम को आरसीबी के हाथों अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 11 रन से हार मिली। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई की टीम को नुकसान हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने फाइनल में एंट्री मार ली और अब मुंबई इंडियंस के पास एक आखिरी मौका है WPL 2025 के फाइनल में पहुंचने का।
मुंबई की टीम का सामना अब WPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स से 13 मार्च को होना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी कॉन्फिडेंट नजर आई। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने पुराने रिकॉर्ड पर चर्चा की और बताया कि सभी टीमों को शांति से पेश आना चाहिए और खेल के छोटे-छोटे पलों को जीतना चाहिए।
हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को मैच के बाद कहा,
“हमें शांत रहने और पल में बने रहने की जरूरत है। क्रिकेट छोटे-छोटे पलों को जीतने का खेल है। हमारा उनके खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, लेकिन वे अच्छा खेल रहे हैं।”
Delhi Capitals लगातार तीसरी बार डायरेक्ट WPL Final में पहुंची
दिल्ली कैपिटल्स अब लगातार तीसरे साल डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। इस बार भी उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम खिताब को मिस ना करें।
अगर बात करें मुंबई बनाम आरसीबी के बीच खेले गए मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने कप्तान स्मृति मंधाना की 37 गेंदों में 53 रनों की पारी और एलिसे पेरी (38 गेंदों में 49 रन), ऋचा घोष (22 गेंदों में 36 रन) और जॉर्जिया वेयरहैम (10 गेंदों में 31 रन) की पारियों के दम से 3 विकेट पर 199 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में आरसीबी टीम के गेंदबाजों ने एमआई को 9 विकेट पर 188 रन पर रोक दिया गया। एमआई और डीसी दोनों ने अपने लीग मैच पांच-पांच जीत के साथ समाप्त किए, लेकिन दिल्ली का नेट नरेट 0.396 है, जबकि मुंबई का 0.192 है।