90 घंटे काम की सलाह देने वाले L&T चेयरमैन ने महिला कर्मचारियों को दी खुशखबरी

 एल एंड टी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन (L&T Chairman  SN Subrahmanyan) ने कुछ दिनों पहले कहा था कि कर्मचारियों को एक हफ्ते में 90 घंटे काम करनी चाहिए। उन्होंने इतना तक कह दिया था कि कोई पति घर में अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकता है।  

एस एन सुब्रह्मण्यन के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, एल एंड टी के चेयरमैन ने अब एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले (International Women Day)  उन्होंने  घोषणा की है कि पैरेंट ग्रुप की कंपनी में काम करने वाली महिलाएं पीरियड्स (Menstrual leave) के दिनों में एक दिन की छुट्टी ले सकेंगी।

पांच हजार से ज्यादा महिलाओं को मिलेगी राहत

L&T कंपनी में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह एक बड़ी राहत भरी खबर है। इस कंपनी में 60,000 कर्मचारियों में महिला कर्मचारी लगभग 9 प्रतिशत हैं। उनके इस फैसले से लगभग 5 हजार महिलाओं को फायदा मिलेगा।

इन राज्यों में दी जाती है पीरियड्स लीव

गौरतलब है कि कई राज्यो में प्राइवेट और सरकारी, दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जाती है। बिहार, केरल, सिक्किम , ओडिशा जैसे राज्यों में महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में छुट्टी दी जाती है। कर्नाटक में भी प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के साल में छह दिन पीरियड्स लीव देने पर विचार किया जा रहा है। 

Back to top button