जल्द करें आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन, कल है लास्ट डेट

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। यह 4 मार्च 2025 को ओपन होगी और अभ्यर्थी 14 मार्च 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इस अवधि में उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करना होगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में जारी किया गया था।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने का सोच रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। कल यानी कि 1 मार्च, 2025 को इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अप्लाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 03 मार्च, 2025 है।
RRB Group D Bharti 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 22 जनवरी, 2025
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि- 23 जनवरी, 2025
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 1 मार्च, 2025
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 4 मार्च, 2025
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट- 13 मार्च, 2025
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 22 जनवरी, 2025 को जारी किया गया था। सूचना जारी होने के बाद, अगले दिन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं, हाल ही में लास्ट डेट की आगे बढ़ाकर 1 मार्च, 2025 कर दी गई थी, जो कि कल है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, बिना देरी करे समय पर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
RRB Group D Vacancy 2025 : आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी के लिए देनी होगी ये फीस
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारिक्षत वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। फीस का केवल ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।
RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.inपर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां, डिटेल्स EMPLOYMENT नोटिस CEN No. 08/ 2024. लिंक पर क्लिक करें। यहां ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें। अब नए पेज पर संबंधित आरआरबी के लिंक दिखेंगे उस पर क्लिक करें, जिस पर आवेदन करना चाहते हैं। आवेदन पत्र भरें और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। यहां लॉगइन बटन पर क्लिक करें। शुल्क भुगतान करें। अब भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।