Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 भारत में जल्द हो सकते हैं लॉन्च

हाल ही में सैमसंग ने अनाउंस किया कि Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G जल्द ही भारत में पेश किए जाएंगे। फिलहाल लॉन्च डेट की पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन, कंपनी ने इस बीच एक नया टीजर जारी किया है जिससे पता चलता है कि Galaxy A56 और Galaxy A36 हैंडसेट्स को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ऑफिशियल टीजर में फोन के नाम नहीं हैं। लेकिन, ये Galaxy A 55 और Galaxy A35 सक्सेसर्स की ओर इशारा करता है। कथित हैंडसेट के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स और एक्सपेक्टेड OS डिटेल्स को भी टीज किया गया है।
Samsung Galaxy A56, Galaxy A36 इंडिया लॉन्च
सैमसंग ने X पर एक वीडियो टीज़र में Galaxy A56 और Galaxy A36 के लॉन्च का संकेत दिया है। कथित हैंडसेट के मॉनिकर्स की पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन बार-बार आने वाली ‘ऑसम’ टैगलाइन से पता चलता है कि एक्सपेक्टेड फोन Galaxy A 55 और Galaxy A35 के सक्सेसर्स हैं।
टीजर का दावा है कि अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन छह साल के OS अपडेट्स के सपोर्ट के साथ आएंगे। सैमसंग Galaxy A56 और Galaxy A36 के एंड्रॉयड 15-बेस्ड वन UI 7 के साथ शिप होने की उम्मीद है। वीडियो में आने वाले स्मार्टफोन के बीच के फ्रेम की झलक दिखाई गई है। इसमें की आइलैंड डिज़ाइन का किनारा दिखाया गया है। की आइलैंड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। हम जल्द ही हैंडसेट्स के बारे में और जानने की उम्मीद कर सकते हैं।
पिछले लीक्स ने ये सजेस्ट किया था कि Samsung Galaxy A56 और Galaxy A36 मार्च में भारत में आ सकते हैं। फोन्स के सपोर्ट पेज भी पहले देखे गए थे। सैमसंग Galaxy A56 में Exynos 1580 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि Galaxy A36 में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर या Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट हो सकता है। इनके 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए, सैमसंग Galaxy A56 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। फोन में 12-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर भी होने की संभावना है। इस बीच, Galaxy A36 में 5-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर के साथ-साथ समान फ्रंट और मेन कैमरा होने की उम्मीद है।