नमक का इस्तेमाल करे इन परिस्थितियों में

नमक कई रोगों को दूर करने में मदद करता है. जले पर छिड़कने से दर्द नहीं बल्कि घाव भरता है. नमक की जितनी अहमियत खाना बनाने में होती है उतनी ही हेल्थ और सुंदरता बढ़ाने में होती है. गला खराब होने पर नमक के गरारे करने से काफी मदद मिलती है.

नमक का इस्तेमाल करे इन परिस्थितियों में

इसके इस्तेमाल से रोगाणु मर भी जाते है. यह गाढ़े कफ को पतला करने में मदद करता है. नींबू काटकर कला नमक लगा कर चाटने से बदहजमी और भोजन के प्रति अरुचि दूर हो जाती है. अनानास के बारीक़ टुकड़ो में सेंधा नमक और काली मिर्च मिला कर खाने से पाचन शक्ति अच्छी होती है. एक बर्तन में 2 कप समुद्री नमक लें और उसमें जैतून का तेल, अंगूर के बीज का तेल, पचौली का तेल और पका हुआ दलिया मिलाएं.

ये भी पढ़े: मिड ब्रेन एक्टिव होने से बच्चे बनते है आलराउंडर

इन सब को अच्छे से मिलाएं और इस पेस्ट को बॉडी पर एक से दो मिनट तक स्क्रब करे. अब इसे साफ पानी से धो लें. इससे आपको सुकून मिलेगा. नमक के जरिये आप डैंड्रफ भी दूर कर सकते है. बालों को धोने के लिए समुद्री नमक को पीसकर 10 से 15 मिनट तक लगा लें. इसके बाद शैम्पू और कंडीशनर इस्तेमाल करे. यदि पैरो में थकान आ गई है तो शाम को गर्म पानी में नमक डाल कर पैरो में डुबोये रखने से पैरो की थकान दूर हो जाती है.

Back to top button