‘थंडेल’ का ओटीटी पर होगा कब्जा, इस प्लेटफॉर्म के हिस्से आई स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी

साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी इस वक्त अपनी नई फिल्म थंडेल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। चंदू मोंडेती के निर्देशन में बनी फिल्म थंडेल 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

10 करोड़ की धांसू ओपनिंग के साथ फिल्म ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बॉक्स ऑफिस पर मूवी कमाई के जादुई आंकड़े को छूती नजर आ रही है। इस बीच आइए जानते हैं कि मूवी कब और किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘थंडेल’?
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ की ओटीटी रिलीज का राज खुल गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के OTT राइट्स खरीदे हैं साथ ही फिल्म का पोस्टर पर भी अपने अकाउंट पर शेयर किया था।

इसके साथ उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म मार्च के आखिर तक ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। थंडेल को ओटीटी पर कई भाषाओं में ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है जिसमें तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी शामिल है।

फिल्म ‘थंडेल’ की कहानी?
ओटीट रिलीज के अलावा इसकी कहानी की बात करें तो ये असल जीवन में घटी की दिखाता है। एक्शन ड्रामा फिल्म साल 2018 में हुई एक घटना पर आधारित है। फिल्म में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे जिसके बाद उन सभी को हिरासत में ले लिया गया था। फिल्म की कहानी इन मछुआरों के संघर्ष, जेल में बिताए दिनों की दिखाने की कोशिश करती है।

उस दौरान भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन मछुआरों को सुरक्षित वापस लाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनके निधन के बाद इस जिम्मेदारी को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने निभाया था और उन्होंने मछुआरों की वापसी कराई थी।

फिल्म को लेकर क्या कहती है ऑडियंस?
साल 2021 के बाद साई और नागा को फिर से रोमांस करता देख ऑडियंस काफी एक्साइटेड हो गई है। जनता को फिल्म का खूब प्यार मिल रहा है। एक दर्शक ने फिल्म देखने का अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा था, ‘फिल्म के दोनों हिस्सों में सबसे ज्यादा खूबसूरत पल अंतिम के 20 मिनट में देखने को मिलते हैं। दूसरे हाफ में फिल्म की रफ्तार थोड़ी बिगड़ती भी नजर आती है।’
एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। दोनों ने शानदार ढंग से अपने किरदारों को बड़े पर्दे पर निभाया है।’ दूसरे ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘साई पल्लवी ने डांस से एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है।’

Back to top button