कुछ यूं हुई पीएम मोदी के साथ योग से पहले की रिहर्सल, सीएम और राज्यपाल रहे मौजूद

राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सोमवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग दिवस की रिहर्सल हुई।

सुबह 7 बजे सीएम और राज्यपाल के पहुंचने के बाद रिहर्सल एसपीजी सुरक्षा की निगरानी में हुआ। 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां लोग योगासन करेंगे। हालांकि सीएम आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने योग नहीं किया।
जिला प्रशासन और एलडीए के अफसरों के मुताबिक 48 घंटे पहले यह फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया है। इसके लिए मुख्य कार्यक्रम की तरह ही सभी योग करने वाले प्रतिभागियों को बुलाया गया था।
ये भी पढ़े: प्रजापति ने रेप केस में बेल के लिए जजों-वकीलों को दी थी 10 करोड़ की घूस!
रिहर्सल केलिए प्रतिभागियों की एंट्री रात में दो बजे से ही शुरू हो गई। प्रतिभागियों के आसानी से आने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों और ग्रुप लीडरों के फोन नंबर उपलब्ध करवाए गए। ताकि प्रतिभागियों को लेकर आने वाली संस्थाओं को आवागमन में किसी तरह की समस्या न आए।
देर रात से तैयारियों में लगे लोग जब योग के लिए लेटे तो कुछ को नींद भी आ गई।
इस दौरान लोगों को नाश्ते में जूस, केला और बिस्किट भी दिया गया। 21 जून को बारिश की संभावना के बीच अब सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने पूरे मैदान में रेनकवर लगाने से मना कर दिया है। ऐसे में बारिश होने पर खुले में भीगते हुए ही प्रतिभागियों को योग करना होगा। केवल वीवीआईपी के लिए ही स्विस काटेज में बारिश से बचने की व्यवस्था रहेगी।





