राष्ट्रपति चुनाव: बीजेपी ने बनाई यह रणनीति, संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू…

सूत्रों के मुताबिक, संसदीय दल की इस बैठक में बीजेपी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय कर सकती है. दरअसल 28 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 24 से 27 जून तक 4 दिन के लिए अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं. इसलिए प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रपति उम्मीदवार का नॉमिनेशन फाइल होगा और उसमें ज्यादा समय बचा नहीं है.राष्ट्रपति चुनाव: BJP ने बनाई यह रणनीति, संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू...

इस बीच बीजेपी ने तमाम विपक्षी नेताओं से भी इस बारे में बात कर ली है. बीजेपी की कोशिश थी कि आम सहमति से राष्ट्रपति बने. हालांकि उम्मीदवार का नाम न बताने के कारण विपक्षी पार्टियों ने समर्थन का कोई आश्वासन नहीं दिया.

दूसरे राज्यों के बीजेपी नेताओं को दिल्ली बुलाया गया
बीजेपी ने अपने सांसदों और कई राज्यों के विधायकों को दिल्ली बुलाया. इसके लिए चार नामांकन पत्र दाखिल होंगे. चारों नामांकन पत्र में कुल 480 सांसद, विधायक हस्ताक्षर करेंगे. 

 यह भी पढ़ें: अचानक आयी राहुल गाँधी की मौत से कांग्रेस पार्टी में मातम, पुरे देश में मचा हाहाकार…

बता दें कि 19 और 20 जून को नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और नामांकन पत्र 23 जून को दाख़िल होगा. हर नामांकन पत्र में साठ प्रस्तावक और साठ अनुमोदक होंगे. बता दें कि वैसे पचास होना चाहिए. पहले प्रस्ताव में पहला नाम पीएम मोदी का होगा. दूसरे प्रस्ताव में पहला नाम बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम होगा. तीसरे और चौथे प्रस्ताव में पहला नाम एनडीए सहयोगी प्रकाश सिंह बादल और चंद्र बाबू नायडू का होगा. इस नामांकन पत्र पर केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक दस्तखत करेंगे

Back to top button