राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा के संस्दीय बोर्ड की बैठक आज, दिल्ली बुलाए गए MP-MLA

राष्ट्रपति चुनाव पर बीजेपी और सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी ने दिल्ली में अपने सांसदों और विधायकों को नॉमिनेशन पेपर पर साइन करने के लिए बुलाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक ये प्रक्रिया आज यानि सोमवार को शुरू होगी।

इससे पहले मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों ने कथित तौर पर 17 विपक्षी दलों की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी से इसको लेकर मुलाकात की।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टूटा दुखों का पहाड़, इनकी हुई मौत चारों तरफ शोक की लहर…
इस मीटिंग में बीजेपी की ओर से बनाई गई समिति के सदस्य वेकैंया नायडू और राजनाथ सिंह उनसे मिले। इस मीटिंग के बाद कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि बीजेपी के पास कोई नाम नहीं है और वे उनसे नाम पूछने आई थी।





