राष्ट्रपति चुनाव: चेहरे से परदा हटाए बिना विपक्ष से समर्थन मांग रही बीजेपी

मगर यहां भी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का पत्ता नहीं खोला है। बिना किसी नाम के ही सरकार ने विपक्ष का समर्थन मांगा है। सरकार के इस प्रयास को विपक्ष अब महज सियासी खानापूर्ति ही मान रहा है। नेताओं की मुलाकात महज चाय पर चर्चा तक ही सिमट कर रह गई है।
आडवाणी, जोशी के सामने भी नहीं खोले पत्ते
चेहरे के ऐलान के लिए अभी उचित समय नहीं मान रही भाजपा
सूत्र बताते हैं कि सरकार और भाजपा अलग-अलग पार्टियों से बिना किसी एक नाम अथवा पैनल के सभी दलों से मशविरा कर रही हैं। सबकी राय और सुझाव जानने के बाद उचित समय पर सत्ताधारी दल के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होगा।
यही वजह है कि पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान 22 जून को करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार वैसे नाम का चयन पीएम मोदी को करना है। मगर ऐलान से पहले 22 जून को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी।
इसके बाद इसी दिन राजग दलों की बैठक भी बुलाई जाएगी। फिर 23 जून को ही राजग उम्मीदवार के जरिए नामांकन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। चूकि पीएम मोदी को 24 जून की रात अमेरिका रवाना होना है।
इसलिए पार्टी अपने उम्मीदवार का नामांकन 23 को करवाएगी। पार्टी नेताओं का इतना जरूर कहना है कि उम्मीदवार राजनीतिक होगा। किसी वैज्ञानिक अथवा ब्यूरोक्रेट की संभावना बेहद कम है। तो उम्मीदवार चयन में पार्टी ब्राहण—दलित के गठजोड़ को साधने का प्रयास करेगी।
राजग उम्मीदवार की ओर से भरे जाएंगे नामांकन के 4 सेट
पार्टी की ओर से उम्मीदवार के लिए नामांकन फार्म के 4 सेट भरे जाएंगे। प्रत्येक सेट में 50 प्रस्तावक और 50 समर्थक होंगे। इस लिहाज से पार्टी ने करीब 450 सांसदों और विधायकों की सूची तैयार कर ली है।
भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पीएम मोदी, उनकी सरकार के वरिष्ठ मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता प्रस्तावक एवं अनुमोदक के रूप में फार्म पर हस्ताक्षर करेंगे। राजग के सहयोगी दलों के नेताओं को भी प्रस्तावक की लिस्ट में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: CRPF-आर्मी कैंप के पास बड़ा आतंकी हमला, लश्कर कमांडर की मौत के बाद 7 इलाकों में कर्फ्यू…
विपक्षी दलों की राय जानने की कवायद में वेंकैया नायडू ने नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात के अलावा दिल्ली में उपस्थित न रहने वाले नेताओं से फोन पर बात की है। इस कवायद में उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती, रांकपा प्रमुख शरद पवार और अन्नाद्रमुक के नेता थम्बीदूरई से फोन पर बातचीत की है।





