जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा मिले, तभी हल होंगी समस्याएं

पीडीपी के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह मन्हास ने जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा वापस देने की मांग करते हुए कहा कि तभी प्रदेश की समस्याएं हल हो सकेंगी।

केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान तब तक नहीं होगा, जब तक जम्मू-कश्मीर को रियासत का दर्जा वापस नहीं दिया जाता। यह बात रविवार को कठुआ में में पीडीपी के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह मन्हास ने कही। उन्होंने नेकां सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बार-बार दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं।

लेकिन, जम्मू-कश्मीर को इससे क्या मिल रहा है। बैठक के दौरान मन्हास ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि नए साल में पंचायत व निकायों के चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा पिछले परिणामों को भूलकर नए सिरे से तैयारी तेज करें। उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान विशाल सरगोत्रा को सम्मानित किया। पार्टी नेता गुरु प्रसाद वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

Back to top button