Hyundai, Tata और Mahindra की गाड़ियों पर मिल रही है 2.5 लाख रुपये तक की छूट

जीएसटी 1 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इसके लागू होने के बाद कई सारी चीजों की कमीतों में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं गाड़ियों की कीमतें बिल लागू होने के बाद क्या होंगी यह तो समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन कार खरीदने वालों के लिए अभी एक अच्छी खबर है। जीएसटी लागू होने से पहले कई कार निर्माता गाड़ी की खरीद पर भारी छूट दे रहे हैं। यह छूट 15 हजार रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक की है। सिर्फ इतना ही नहीं डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया मौका है। आइए जानते हैं उन कार्स के बारे में जो बढ़िया ऑफर्स में आप खरीद सकते हैं।

Hyundai, Tata और Mahindra

Hyundai- ह्युंदै मोटर्स अपनी कई कारों पर छूट और ऑफर्स दे रही है। इनमें Eon, Grand i10, Elite i20, old Xcent, Xcent 2017, Verna और Santa Fe जैसी गाड़िया मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक ह्युंदै ने कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं जारी किया है लेकिन डिस्काउंट्स ऑफर्स लाजवाब माने जा रहे हैं। पेट्रोल वेरिएंट्स पर डिस्काउंट 45 हजार रुपये से शुरू होकर 80 हजार रुपये तक है। दूसरी तरफ डीजल वेरिएंट्स पर डिस्काउंट 73 हजार रुपये से शुरू होकर 2.50 लाख रुपये तक के हैं। Santa Fe पर सीधे 2.50 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

LG के इस स्मार्टफोन पर मिल रही है 13,000 रुपये की बम्पर छूट, यहां से खरीदें

Mahindra- महिंद्रा भी ग्राहकों को लुभाने के लिए उन्हें कई ऑफर्स दे रही है। कंपनी ने डिस्काउंट्स के साथ एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है। ऑफर्स KUV100, TUV300, Scorpio और XUV500 जैसी गाड़ियों पर मिल रहे हैं। डिस्काउंट रेंज 30,000 रुपये से लेकर 65,000 रुपये तक के हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर्स 15,000-20,000 रुपये तक के हैं।

Back to top button