किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ता मिलेगा कर्ज, 5% ब्याज भी होगा वापस…

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को सस्ता कर्ज मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में किसानों के लिए ब्याज वापसी की स्कीम को भी मंजूरी दी गई. इस स्कीम के तहत सरकार किसानों को उनके चुकाए ब्याज का 5% हिस्सा उन्हें वापस कर देगी.

किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सस्ता मिलेगा कर्ज, 5% ब्याज भी होगा वापस...

कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के मुताबिक, ये सुविधा 1 साल तक के लिए लिए जाने वाले क्रॉप लोन के लिए होगी और इसके लिए लोन की अधिकतम सीमा 3 लाख रुपये रखी गई है.

इस नई स्कीम के तहत सरकार करीब 19000 कर रुपये खर्च करेगी और इसमें किसानों को 9% ब्याज पर मिलने वाला लोन अब 4% ब्याज पर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 7वां वेतन आयोग: आज मिल सकती है, 50 लाख कर्मियों को ये खुशखबरी..

बता दें कि हाल के दिनों में देश के कई राज्यों में किसान बैंक लोन की माफी की मांग उठाते रहे हैं. इस दौरान मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन भी हुए. मध्य प्रदेश में आंदोलन उग्र होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई. इस कारण राज्य के 9 जिले कई दिनों तक हिंसा की चपेट में रहे.

Back to top button