लंदन कोर्ट में माल्या मामले की सुनवाई खत्म, जमानत बढ़ी, 6 जुलाई…

भारत के बैंकों के कर्जदार और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के मामले को लेकर लंदन की कोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट में पेशी पर जाने से पहले विजय माल्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं, ”मुझे इनके बारे में कुछ नहीं कहना है। मैंने ‌किसी कोर्ट की अवमानना नहीं की। यह मेरी कानून जिम्मेदारी है मैं कानून का सम्मान करता हूं।लंदन कोर्ट में माल्या मामले की सुनवाई खत्म, जमानत बढ़ी, 6 जुलाई...

मेरे पास अपने अाप को निर्दोष साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।” विजय माल्या के बेटे सिद्घार्थ माल्या भी लंदन कोर्ट पहुंचे हैं

इससे पहले  जनरल विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) ने भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर देश छोड़कर फरार हुए कारोबारी विजय माल्या को भारत वापस लाने के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि माल्या को भारत वापस लाना इतना आसान नहीं है जितना हम सोचते हैं।

माल्या के प्रत्यर्पण मामले में सरकार लगातार विपक्ष का शिकार हो रही है। मामले में वीके सिंह ने कहा है कि हम ईडी की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेजों को यूके भेजते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही हमें उनके कानून से अनुमति मिलती है वैसे ही हम माल्या को वापस भारत लाएंगे। वीके ने कहा कि ब्रिटेन जब भी इसके लिए आगे बढ़ेगा, तब ही ऐसा हो पाऐगा। हम इसकी समय सीमा तय नहीं कर सकते है। विदेश मंत्रालय से माल्या को भारत लाने के बारे में पूछा जाए। 

बता दें कि इसके पहले उद्योगपति विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार होने के कुछ ही घंटों के भीतर जमानत पर छोड़ दिए गए थेे। जमानत के लिए हाईप्रोफाईल कारोबारी माल्या को आठ लाख डॉलर (करीब 5 करोड़ रुपये) चुकाने पड़े थे। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया गया था। दिल्ली में अधिकारियों के प्रत्यर्पण आवेदन पर वो कोर्ट में पेश होने आए थे।  

यह भी पढ़ें: बुरी तरह पीटे गये अखिलेश यादव वीडियो हुआ वायरल…

Back to top button