जंगल में कैंप लगाकर सोया, तभी टेंट में घुसे सैकड़ों कीड़े, करने लगे ऐसा काम

आजकल लोग काफी एडवेंचर पसंद करने लगे हैं. इस वजह से वो उन दुर्गम जगहों पर भी जाने को तैयार हो जाते हैं, जहां पर आमतौर पर कोई नहीं जाना चाहता. एक शख्स भी हाल ही में अमेजन के जंगलों में कैंपिंग के लिए पहुंचा. उसे लगा था कि ये कैंपिंग बहुत रोमांचक होगी. पर वो ये नहीं जानता था कि जंगल में उसका इंतजार लाखों कीड़े-मकौड़े कर रहे हैं. शख्स ने कैंप के अंदर रात के 2 बजे एक वीडियो (Man found insects in tent viral video) बनाया जिसमें उसने बताया कि उसके टेंट में चींटियां और कई प्रकार के कीड़े घुस गए, जिन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद उसे नहीं थी, इस वजह से वो सन्न रह गया!

इंस्टाग्राम यूजर इंस्टाग्राम यूजर पॉल रोज़ोली ( @paulrosolie) एक अमेरिकी वाइल्डलाइफ कंजर्वेशनिस्ट और ऑथर हैं. वो अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज पोस्ट करते हैं. अगस्त में पोस्ट किया उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अमेजन (Amazon spider in tent video) के जंगल में कैंपिंग करते दिख रहे हैं. शख्स ने रात में एक टेंट लगाया जिसमें उन्होंने सोने की तैयारी की, पर उन्हें कहां पता था कि वहां पर उनका सामना लीफ-कटर, कीड़े, और अन्य प्रकार के सैकड़ों कीड़ों से हो जाएगा.

टेंट में घुसे कीड़े
ये सभी कीड़े उनके टेंट में घुसने लगे और टेंट को काटने लगे. लीफ कटर कीड़ों ने तो टेंट को ऐसा काटा कि उसमें बड़े-बड़े छेद कर के उसका नायलोन वापिस लेते गए. छेद इतने बड़े थे कि पॉल उसमें अपना हाथ तक घुसा ले रहे थे. कीड़े उनके चेहरे पर बैठ जा रहे थे तो कुछ नाक में घुस जा रहे थे. सुबह होने में करीब 4 घंटे बाकी थे. पॉल ने बताया कि टेंट के बाहर तो लाखों कीड़े हैं जो उन्हें नोचने-खसोटने के लिए तैयार थे. उन्होंने कहा कि बस इन्हीं सब कारणों से लोग उनके काम को पसंद नहीं करेंगे.

वीडियो हो रहा है वायरल
उनके इस वीडियो को 2.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि उन्हें स्टेनलेस स्टील का टेंट खरीद लेना चाहिए. एक ने कहा कि उन्हें ये काम छोड़ देना चाहिए. एक ने कहा कहा कि वो उनकी नौकरी के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, जिससे वो गलती से भी उसमें अप्लाई न करें. एक ने कहा कि अच्छा हुआ उसके पास सोने को अच्छा बिस्तर है.

Back to top button