अब शादीशुदा वालो के लिए सीएम योगी ने किया ये बड़ा ऐलान, जल्द करे ये काम नहीं तो…

यूपी की योगी सरकार जल्द ही सभी के लिए विवाह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए महिला कल्याण विभाग को नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
नियमावली बन जाने के बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। इसके लागू होने के बाद हर किसी को अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी हो जाएगा। इसमें किसी भी समुदाय को छूट नहीं मिलेगी।
रजिस्ट्रेशन न कराने वाले शख्स को यूपी सरकार की किसी भी सरकारी सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। नियमावली जिस दिन से लागू होगी, उसी दिन से रजिस्ट्रेशन अनिवार्य माना जाएगा।
ये भी पढ़े: शराब खरीदने पर रसीद क्यों नहीं मिलती?, आपके होश उड़ा देगी इसकी वजह
माना जा रहा है कि इस नियम से उन्हें छूट रहेगी जो पहले से विवाहित हैं। लेकिन नियम लागू होने के बाद देर से रजिस्ट्रेशन कराने पर सकार जुर्माना भी वसूलेगी। हालांकि, यह जुर्माना कितना होगा, अभी यह तय नहीं हुआ है।
बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट ने शादी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कई राज्यों ने इसे अपने यहां लागू कर दिया, लेकिन यूपी में इसे अभी तक लागू नहीं किया गया था।





