पाक के हदें लांघने पर भारत ने दिया विध्वंसक जवाब, पाकिस्तान की कई पोस्ट कीं तबाह


ये भी पढ़े: बजट से पहले यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सीएम योगी ने मांगी केंद्र से सौगात…
भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। कुछ पोस्टों को क्षति पहुंची है। गोलाबारी इतनी भयंकर थी कि गोलों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है।पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में सोमवार सुबह सवा छह बजे ही गोले दागने शुरू कर दिए।
पाक सेना की 647 मुजाहिद की ओर से अग्रिम पोस्टों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। रिहायशी इलाकों में गोले गिरने से जमीन में गड्ढे बन गए हैं। पाक सेना की नापाक हरकत का भारतीय सेना की 22 सिख तथा 20 कुमाऊं रेजीमेंट ने मुंहतोड़ जवाब दिया। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम, पुखरनी तथा कांची पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने सुबह सवा आठ बजे गोलाबारी शुरू की। भारतीय जवानों के मुंहतोड़ जवाब के बाद सुबह साढ़े 10 बजे गोलाबारी बंद हो गई।
शनिवार की रात पाक ने एलओसी पर पुंछ जिले की मेंढर तहसील के कृष्णा घाटी, बलनोई तथा मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। शाहपुर सेक्टर में भी 15 मिनट तक गोले बरसाए थे। इससे पहले तीन जून को पाक सेना ने पुंछ में गोले बरसाए थे।





