11575 फीट ऊंचाई पर राइडिंग के रोमांच के सफर वाली सबसे खतरनाक सड़क की 7 तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में स्थित जोजिला पास को भारत के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है । अगर आप सड़क के रास्ते रोमांच का सफर करने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। देखें ये 7 तस्वीरें

राष्ट्रीय राजमार्ग 1डी पर स्थित जोजिला पास श्रीनगर से लेह को जोड़ता है । जोजिला पास की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 3528 मीटर यानि 11575 फीट है ।

आवागमन की सकरी सड़क गहरी खाईयों के कारण इस रास्ते को देश के बेहद खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है ।

श्रीनगर के रास्ते सोनमर्ग जाने के लिए यात्रियों को जोजिला पास से होकर जाना पड़ता है । जोजिला पास की कुल लंबाई करीब 9 किमी है लेकिन 9 किमी के इस रास्ते को तय करने में कई बार घंटों का समय लग जाता है ।

ये भी पढ़े: बजट से पहले यूपीवालों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सीएम योगी ने मांगी केंद्र से सौगात…
अमूमन जोजिला पास ठंड में बंद हो जाता है जिसके कारण लद्दाख में कई सामानों की सप्लाई प्रभावित होती है ।
लद्दाख में जोजिला पास के रास्ते ट्रकों के जरिए रसद और कई अन्य सामान भेजे जाते हैं । इस दुर्गम रास्ते के कारण कई बार इस सड़क पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं
जिसके कारण कई बार लोगों को अपनी जान भी गवांनी पड़ती है
बारिश के मौसम में इस सड़क पर गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक हो जाता है जबकि ठंड के मौसम में बर्फबारी के कारण ये रास्ता कई बार पूरी तरह से बंद हो जाता है ।





