शाह ने साधे एक तीर से दो निशाने, राष्ट्रपति की रेस से बाहर हुए…

राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन के लिए तीन मंत्रियों की समिति बनाकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। सरकार की ओर से चर्चा के संकेत देकर एकओर उन्होंने विपक्ष के दावे को कमजोर करने का प्रयास किया है।
तो प्रणव मुखर्जी के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रपति बनने का सपना पाल रहे मोदी सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की इच्छाओं पर भी विराम लगा दिया है।
राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नायडू के नाम की चर्चा मीडिया में शुरू से थी। लेकिन सूत्र बताते हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरूण जेटली के समर्थक भी अपने नेता को राष्ट्रपति पद पर विराजमान होते देखना चाहते थे।
राष्ट्रपति उम्मीदवार चयन की समिति में आने के वजह से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू के साथ वित्त मंत्री अरूण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर चर्चा की संभावनाएं भी खत्म हो गई हैं।





