13 जून दिन मंगलवार का पञ्चांग: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे भागवान बजरंगबली

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 13 जून दिन मंगलवार।

13 जून दिन मंगलवार का पञ्चांग: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे भागवान बजरंगबलीऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:13
सूर्यास्त:-06:47
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
03:00से 04:30बजे तक
तिथि:-चतुर्थी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-उत्तर

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। व्यापार व नौकरी को नया आयाम मिल सकता है। पारिवारिक एकता बनेगी व घर मे उत्सव का माहौल होगा।

सुझाव:-आज आप भगवान श्री गणेश को दूर्वांकुर अर्पित करें लाभ होगा।
शुभरंग:-सिंदूरी

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपके जीवन साथी के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण हो सकते है। बड़ी सफलता के योग बन रहे है। व्यापार में लाभ की संभावना है।

सुझाव:-आज आप अनार का फल श्री गणेश भगवान को भोग लगावें आपका मंगल होगा।
शुभरंग:-दूधिया

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का व्यवसाय प्रभावित रह सकता है। परिवार में सामंजस्य बनावें व वाणी में मिठास लावें । आपके स्वजन आप से असंतुष्ट रह सकतें है।

सुझाव:-आज आप माता रानी के मंदिर में इत्र का दसन करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- क्रीम

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपके सोचें हुवे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता की संभावना बन रही है।
व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप पपीते का फल दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-हरा

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज बिना वजह लोगों से बहस हो सकती है। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं।

सुझाव:-आज आप पंचगव्य का पान कर के घर से बाहर जाएं उत्तम होगा।
शुभरंग:- नीला

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप का जीवन साथी के साथ मन मुटाव होने की संभावना बन सकती है। व्यवसायिक लाभ होगा।
मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आज आप किसी प्यासे व्यक्ति को पका बेल का सरबत पिलावें लाभ होगा।
शुभरंग:-बादामी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज पारिवारिक उठा पटक से घर का माहौल अव्यवस्थित हो सकता है।
व्यवसाय में अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुवे कार्यों में रुकावटें आ सकती है।

सुझाव:- आप आप भगवान शिव को मदार के पुष्प द्वारा अर्चन करें लाभ होगा।
शुभरंग:-फिरोजी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप वाहन से सावधान रहें। अतिरिक्त भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रिय जनों से नोक झोक होने की संभावना है।

सुझाव:-आप आप गुड़ का भोग श्री लक्ष्मी जी को लगवाए उत्तम होगा।
शुभरंग:-चाकलेटी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते है। व्यवसाय में स्थितियाँ अनुकूल होंगी। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप केले का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:- केसरिया

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपका मन बेचैन रह सकता है। पड़ोसियों से तनाव की संभावना बन सकती है।साम तक किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सुझाव:-आज आप माता रानी को खीर का भोग लगावे उत्तम होगा।
शुभरंग:-फिरोजी

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप के कार्य में अनुकूल प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्यों में स्थायित्व आएगा। दूसरे के विवाद के न पड़ें।

सुझाव:-आज आप घर में तेज पत्ते को सुलगावें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग:-गुलाबी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के पारिवारिक मद भेद दूर होंगे। घर मे प्रसन्नता का माहौल बनेगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। किन्तु व्यवसाय थोड़ा प्रभावित रह सकता है।

सुझाव:-आज आप लाल फल श्री हनुमान जी को अर्पण करें मंगल होगा।
शुभरंग:-पीला

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज आषाढ़ माह कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
3 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

रामचरितमानस एहि नामा।
सुनत श्रवन पाइअ विश्रामा।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है यह प्रभू श्री राम जी की गौरव गाथा इतनी पुनीत है कि ज्यों ही कर्णपुटों में प्रवेश करती है त्यों हि जीव को विश्राम मिल जाता है।”अस्तु ये मन को स्वस्थ्य करने की सर्वोत्तम औषधी है।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button