राहुल गांधी ने लॉन्च किया नेशनल हेराल्ड, सरकार पर मीडिया को…

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक पहुंचे. यहां राजधानी बेंगलुरू में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय नेशनल हेराल्ड का स्मारक प्रकाशन जारी किया.

अंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और राज्यपाल वजूभाई रुदाभाई वाला भी मौजूद रहे. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा वक्त में जो लोग सच्चाई के साथ हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है. राहुल ने कहा कि दलितों को मारा जा रहा है, अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है और मीडिया को धमकाया जा रहा है. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है नेशनल हेराल्ड सच्चाई लिखेगा.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी.
नेशनल हेराल्ड कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे. राहुल के साथ मीटिंग में कर्नाटक कांग्रेस यूनिट के चीफ जी परमेश्वर समेत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी हिस्सा लेंगे. बैठक में करीब 1500 कार्यकर्ता शामिल होंगे.
चुनाव पर होगी चर्चा
Karnataka: Rahul Gandhi at launch of the commemorative edition of the National Herald, in Bengaluru pic.twitter.com/Y0u1pwXUhp
— ANI (@ANI_news) 12 June 2017
कनार्टक विधानसभा के चुनाव 2018 में होंगे. ऐसे में राहुल गांधी कर्नाटक यूनिट के साथ चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक प्रभारी बनाए जाने के बाद राहुल गांधी पहली बार कर्नाटक दौरे पर हैं.
पीएम मोदी की आलोचना
Another chapter unfolds in the incredible journey of National Herald! In Bengaluru today for #NationalHeraldLive @NH_India pic.twitter.com/SE3TBJZQ7r
— Office of RG (@OfficeOfRG) 12 June 2017
इस बीच राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड को इंटरव्यू दिया है. राहुल ने अपने इंटरव्यू में एक बार फिर मोदी सरकार को रोजगार के मसले पर नाकाम करार दिया है. राहुल ने कहा कि आज युवा मोदी से उनके वादे को लेकर जवाब पूछ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले पांच सालों में भारत को बेरोजगारी का उच्चतम स्तर दिया है. प्रति वर्ष एक या दो लाख नौकरियों से हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया जा सकता.
राहुल ने कहा कि गांवों के लोग बड़ी संख्या में कस्बों और बड़े शहरों में पलायन कर रहे हैं. वे बेहतर जीवन और बेहतर रोजगार के अवसरों की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. राहुल ने बीजेपी पर नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि संघ और बीजेपी की विचारधारा से समाज बंट रहा है. अल्पसंख्यकों और दलितों में डर का माहौल पैदा हो रहा है.
कन्नड़ संगठनों ने किया बंद का ऐलान
राहुल गांधी ऐसे वक्त में बेंगलुरू पहुंच रहे हैं, जब कर्नाटक में पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. कन्नड संगठनों ने महादायी नदी के पानी को लेकर गोवा के साथ चल रहे विवाद के खिलाफ सोमवार को कर्नाटक बंद का ऐलान किया है. संगठनों की मांग है कि सरकार इस मसले को जल्द सुलझाए और किसानों के कर्ज भी माफ करे.





