महिला ने 5 फीट लंबे सांप को कुछ ऐसे पकड़ा, Video देख होंगे हैरान

वाशिंगटन। कुछ लोग इतने कमज़ोर दिल के होते हैं कि वो छोटे-मोटे कीड़े मकोड़ों से दर जाते हैं. खास कर कुछ महिलाऐं इस मामले में बेहद कमजोर होती हैं. कई लोग होते हैं जो कमरे में छिपकली और कॉकरोच को देखकर ही इतना डर जाते हैं कि वो बिस्तर से उतरने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं लेकिन अमेरिका के नॉर्थ केरोलिना की रहने वाली एक महिला ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपकी रूह काँप जाएगी.

महिला ने 5 फीट लंबे सांप को कुछ ऐसे पकड़ा, Video देख होंगे हैरान

दरअसल महिला के लिविंग रूम में एक मोटा काला सांप घुस आया था लेकिन उस महिला ने बिना डरे उसे सांप को ऐसा सबक सिखाया जिसे देख आप अपने दांतों तले अंगुली दबा लेंगे.

ये भी पढ़े: म्यांमार के दुर्घटनाग्रस्त सैन्य विमान से 26 और शव मिले

सनशाइन मेक्युरी नाम की महिला पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं. मेक्युरी ने बताया कि वो जैसे ही अपने घर पहुंची उसने देखा कि उसके घर में एक 5-6 फीट का एक लंबा सांप था. मक्करी ने बहुत ही चतुराई से सांप को पीछे से तकिए के कवर से पकड़कर उसे घर के बाहर गार्डन में फेंक दिया. देखें वीडियो. महिला का सांप पकड़ने का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

Back to top button