BJP ने चली ऐसी चाल, रातों-रात पलट गई राष्ट्रपति चुनाव की पूरी बाजी, देखता रह गया विपक्ष…

राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जारो पर हैं। चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बाकी है, जिसकी वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां इसमें लग गई हैं। इस बार सीधा मुकाबला केंद्र की मोदी सरकार और विपक्ष के बीच में है। इस बार बीजेपी अपने नेता को इस पद पर बिठाना चाहती है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कमर कस लिया है। बहुत संभव है कि 15 जून तक वह इस पद के लिए अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दे।

यह राजग की ऐसी चाल है, जिससे सभी विपक्षी दल चित पड़ सकते हैं और राष्ट्रपति चुनाव का पाला भाजपा की झोली में गिर सकता है। पार्टी के आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कभी भी हो सकती है। अधिक से अधिक 15 जून तक राजग प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जा सकती है। एक नेता का कहना है कि रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए अमित शाह का दिल्ली में रहना जरूरी है, लिहाजा सोमवार से शुरू होने वाले उनके अरुणाचल दौरे के कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है।
ख़बरों के अनुसार, राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नाम को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ सहयोगी दलों से भी गहना मंत्रणा चल रही है। इस बारे में जल्द ही राजग घटक दलों की बैठक भी बुलाई जा सकती है। अगर आम सहमति नहीं बनी तो राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 17 जुलाई को होगा। राजग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए जीत का जरूरी आंकड़ा लगभग हासिल कर लिया है।
यह भी पढ़े: बड़ी खबर: CBI छापे के बाद NDTV के मालिक पर ये जानकारियां वायरल हो रही है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद एनडीए पहले से ही विपक्ष पर भारी थी। अब दक्षिण की पार्टियों एआइएडीएमके, टीआरएस और वाइएसआर कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद बीजेपी की राष्ट्रपति चुनाव में राह और भी आसान हो गयी है। विपक्ष के पास कुल 48.53 फीसदी वोट थे, जो एनडीए के 48.64 फीसदी से कुछ ही कम है।





