तिरंगी पूड़ी और सॉसी आलू, सब खाएंगे लेकर चटखारे

एजेन्सी/ पूड़ी बनाने जा रही हैं, तो कुछ डिफरेंट बनाकर सभी को इंप्रेस करें। जानिए तिरंगी पूड़ी बनाने का आस
न तरीका…
सामग्री
पूड़ी के लिए : आटा-तीन कटोरी, पालक प्यूरी-दो बड़ा चम्मच, चुकंदर जूस-दो बड़ा चम्मच, नमक-एक छोटा चम्मच, अजवायन-आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर-1/4 छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल।
सॉसी आलू के लिए : उबले आलू-चार, तेल-एक छोटा चम्मच, टमेटो सॉस-दो बड़ा चम्मच, नमक-आधा छोटा चम्मच, जीरा-1/4 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया-एक छोटा चम्मच, लाल मिर्च-1/4 छोटा चम्मच, नींबू का रस-1/4 छोटा चम्मच।
यूं बनाएं
एक कटोरी आटे में पालक प्यूरी, अजवायन और नमक मिलाएं। दूसरी में चुकंदर का जूस, नमक और अजवायन, तीसरी में चुटकी भर हल्दी और अजवायन मिलाकर तीनों को अलग-अलग कड़ा गूंथ लें। अब तीनों आटे से छोटी-छोटी पूडिय़ां बनाकर गर्म तेल में तलें। सॉसी आलू बनाने के लिए गर्म तेल में जीरे का तड़का लगाएं और आलू फोड़कर डालें। नमक, हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह चलाएं। दो से तीन मिनट रोस्ट करके गैस बंद कर दें। टमेटो सॉस मिलाकर रखें।





