UP बोर्ड: अंशुमान बोले ‘टॉपरों की कापियों का हो पुनर्मूल्यांकन’

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के सिटी सेकेंड टॉपर और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाले अंशुमान मिश्रा ने कहा कि यूपी बोर्ड के टॉपरों की कापियों का पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के टॉप फाइव सूची में आने वाले छात्रों की कापियों की जांच हो। यही नहीं टॉपरों का इंटरव्यू भी हो।

94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करने वाले अंशुमान को उम्मीद थी कि वह प्रदेश में पहले स्थान पर आएंगे। उन्हें यकीन है कि अगर पुनर्मूल्यांकन के साथ इंटरव्यू होता है तो वह आगे निकल जाएंगे। अंशुमान यहां बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त में की पढ़ाई अंशुमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। अंशुमान कहते हैं कि उनके टॉपर बनने का एक प्रमुख कारण हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करना रहा है।
अंशुमान के पिता ने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया था। रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना सफलता हासिल करने के लिए अहम है। सोशल मीडिया समय की बर्बादी अंशुमान को सोशल मीडिया समय की बर्बादी लगती है। उन्होंने इससे काफी दूरी बना रखी है। बताया कि इंटर के बाद आईआईटी से एयरोस्पेस या फिर इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से बीटेक करेंगे।
ये भी पढ़े: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के इस बयान से आया तूफान, आप पढ़कर रह जाएंगे हैरान
अंशुमान के पिता राजीव मिश्र बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में ही हिंदी के शिक्षक व मां सुधा मिश्रा गृहिणी हैं। मैथ्स, साइंस में अव्वल अंशुमान ने मैथ्स में 99, साइंस में 97, इंग्लिश में 92, हिंदी में 94, सोशल साइंस में 90 व आर्ट्स में 97 अंक हासिल किए हैं। वह कहते हैं कि उनका सबसे ज्यादा मन साइंस व मैथ्स में लगता है। हिंदी में वह कम से कम 99 अंक की उम्मीद कर रहे थे।





