जम्मू: 271 छात्रों ने हासिल की डिग्री, रिमझिम को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से किया गया सम्मानित

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जम्मू की ओर से शनिवार को पांचवां दीक्षांत समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें 271 आईआईटियन को डिग्रियां बांटी गई। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की रिमझिम अग्रवाल को स्नातक में सर्वोच्च संचयी ग्रेड पॉइंट औसत (सीजीपीए) हासिल करने के लिए राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।दीक्षांत समारोह में श्रीकांत नधामुनि संस्थापक सीटीओ आधार, सीईओ खोसला लैब्स, मैनेजिंग ट्रस्टी ई-गवर्नेंस फाउंडेशन मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने 178 बीटेक, 63 एमटेक, 14 एमएससी और 16 डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। आईआईटी जम्मू के निदेशक मनोज सिंह गौड़ ने डिग्रियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप आईआईटी जम्मू का नाम रोशन करते रहेंगे, जिसका हमें हमेशा गर्व रहेगा। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और स्नातक के छात्र मौजूद रहे।आजीवन सीखने की भावना विकसित करने के लिए किया प्रोत्साहितमुख्य अतिथि ने नए स्नातकों को भविष्य की चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, आजीवन सीखने की भावना विकसित करने और राष्ट्र की उन्नति के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों से सपने पूरे करने के लिए रिस्क लेने का आह्वान किया। ये छात्र संस्थान रजत पदक से हुए सम्मानित दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च सीजीपीए प्राप्त करने वाले छात्रों को संस्थान रजत पदक से सम्मानित किया गया। इसमें सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के रवनीश जंडियाल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में आर्यन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में राज्यवर्धन सिंह, मैटीरियल इंजीनियरिंग में प्रकृति गुप्ता और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डेविन शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पारस गंडोत्रा को सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए अरुणव आर्य और रसायन विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस के लिए सोवन सुंदर धौरिया को रजत पदक मिला। निदेशक स्वर्ण पदक मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से डेविन को उनके योगदान के लिए दिया गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग द्वारा संयुक्त रूप से पेश किए गए अंतःविषय कार्यक्रम के लिए सोहम नाइक को संस्थान स्वर्ण पदक दिया गया।

Back to top button