मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए पूजा में पहने इस खास रंग के कपड़े!

नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। मां दुर्गा ने शुंभ, निशुंभ के साथ रक्तबीज का विनाश करने के लिए देवी कालरात्रि का रूप धारण किया था। उनका ये स्वरूप हाथ में खप्पर, तलवार और गले में नरमुंड की माला धारण करने वाली मां का है। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

माता रानी के इस रूप को प्रसन्न करने के लिए लोग न सिर्फ सच्चे मन से पूजा करते हैं, बल्कि साथ ही में पूजा के समय माता का प्रिय रंग पहनते हैं। मां कालरात्रि को ग्रे कलर पसंद है। ग्रे या स्लेटी रंग ज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक है। इसी के चलते लोग मां कालरात्रि की पूजा में ग्रे रंग के कपड़े पहनते हैं। यदि आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो हम आपको ग्रे रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 

ग्रे कुर्ता सेट

जिन लड़कों को कुर्ता सेट पहनने का शौक होता है, उनके लिए ये बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप ग्रे रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग पायजामा और दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। ये मां कालरात्रि की पूजा के लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा। 

ग्रे कुर्ता

अगर पूरा कुर्ता सेट आपके पास नहीं है, तो ग्रे रंग का कुर्ता पूजा के समय पहनें। इसके साथ आप सफेद रंग का पायजामा पहनें, क्योंकि पूजा के समय काला रंग नहीं पहनना चाहिए। सफेद पायजामे के साथ ग्रे कुर्ता अच्छा लुक देगा। 

ग्रे साड़ी

ये जरूरी नहीं है कि आपके पास ग्रे रंग की साड़ी मिल ही जाए। अगर आपके पास ये नहीं है तो ऐसी डबल शेड वाली साड़ी का चयन करें। इसके साथ ब्लाउज मैचिंग की जगह अलग रंग का चुनें। इसकी वजह से ग्रे रंग की साड़ी उभर कर सामने आएगी। 

नेट फैब्रिक की ग्रे साड़ी

अगर आपके पास नेट फैब्रिक की ग्रे साड़ी है तो मां कालरात्रि की पूजा में इसका चयन करें। ऐसी ग्रे साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ कुछ हल्की ज्वेलरी अवश्य कैरी करें। हल्की ज्वेलरी आपके इस लुक को पूरा करेगी। 

ग्रे सूट

अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो पूजा के समय आप इसी तरह का ग्रे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। इस रंग का सूट ज्यादार महिलाओं के पास होता ही है। अगर आपके पास पूरा सूट नहीं है तो आप लैंगिग्स के साथ ऐसे रंग का ही कुर्ता पहन सकती हैं। 

Back to top button