आरआरबी एएलपी, जेई सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज, 7 अक्तूबर को एएलपी, आरपीएफ एसआई, तकनीशियन, जेई सहित अन्य पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे उपलब्ध तालिका में परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

बोर्ड ने परीक्षा तिथियों के साथ-साथ यह भी बताया है कि इनके लिए एडमिट कार्ड कब जारी होगा और परीक्षा सिटी स्लिप कब उपलब्ध कराई जाएगी।

RRB ALP Exam Date 2024: एएलपी भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 से 29 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इस बात की जानकारी 15 नवंबर को दे दी जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है। इसके लिए एडमिट कार्ड 22 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF SI Exam Date 2024: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 02 से 05 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 22 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 29 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF Technician Exam Date 2024: आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा 16 से 26 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 6 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 13 दिसबंर को जारी कर दिया जाएगा।

RPF JE Exam Date 2024: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम

आरआरबी जेई सहित अन्य भर्ती परीक्षाएं 6 से 13 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। सिटी स्लिप 26 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड 3 दिसबंर को जारी कर दिया जाएगा।

पद का नामपरीक्षा तिथिएडमिट कार्ड की तिथिपरीक्षा शहर पर्ची
सहायक लोको पायलट25 नवंबर से 29 नवंबर22 नवंबर15 नवंबर
आरपीएफ एसआई02 से 05 दिसंबर29 नवंबर22 नवंबर
तकनीशियन16 से 26 दिसंबर13 दिसंबर6 दिसंबर
जेई और अन्य06 से 13 दिसंबर3 दिसंबर26 नवंबर

Back to top button