दूल्हा बोला-नहीं करूंगा शादी, वजह जान दुल्हन बोली-पहले आंखें नहीं थी क्या

यहां एक शादी समारोह में फेरों की रस्म से पहले दूल्हा फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में दुल्हन की दूसरे युवक से शादी कराई। लड़की ने कहा – जयमाल तक तो सब ठीक रहा, इसके बाद उसने कहा, तुम बहुत बदसूरत हो। मैं शादी नहीं कर सकता। मामला आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां के किसान नूरन सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी खेरागढ़ तहसील के रहने वाले दिनेश से तय की थी।
– 23 मई को दोनों की सगाई हुई और 2 जून को बरात आई। जयमाल रस्म के बाद दूल्हे ने अचानक दुल्हन के सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। उसने शर्त रख दी कि अब शादी तभी होगी जब दो लाख रुपए और एक सोने की चेन दी जाएगी।
– लड़की वालों ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ। सुबह होते-होते दूल्हा फरार हो गया। बरातियों को इस बात की जानकारी हुई तो वे भी भाग निकले।





