आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान

काजल का इस्तेमाल महिलाएं बेहद कम उम्र से ही अपने आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए करती हैं। इसे महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसकी वजह से आंखें लगती भी बेहद खूबसूरत हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में रोजाना काजल लगाने से कुछ बड़े नुकसान भी हो सकते हैं। खासकर यदि आप इसे सही तरीके से उपयोग नहीं करते हैं या कम गुणवत्ता वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।

रोजाना काजल लगाने वाली महिलाओं को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अच्छी गुणवत्ता वाले, नेचुरल और हाइपोएलर्जेनिक उत्पादों से बने काजल का इस्तेमाल कर रहीं हैं। ये थोड़े महंगे जरूर आएंगे, लेकिन इनसे आंखों को ज्यादा खतरा नहीं रहेगा। यदि आप ऐसा नहीं करेंगी तो आंखों को खतरा बना रहेगा। यहां आंखों में रोजाना काजल लगाने के पांच बड़े नुकसान बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। 

इंफेक्शन का खतरा

बाजार में मिलने वाले काजल का इस्तेमाल अगर आप कभी-कभार कर रहे हैं, तब तो ठीक है, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। दरअसल, काजल में हानिकारक रसायन या बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर काजल इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। 

एलर्जी का खतरा

बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि काजल से आंखों में एलर्जी भी हो सकती है। दरअसल, बाजार में मिलने वाले कई काजल में ऐसे रसायन तत्व होते हैं जो आंखों में एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इससे आंखों में सूजन, लालिमा और जलन हो सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो काजल कि इस्तेमाल से बचें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों की आंखें और भी ज्यादा संवेदनशील होती हैं। 

आंसू की नलियां हो सकती हैं बंद

यदि आप नियमित रूप से काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आंसू की नलियां बंद हो सकती हैं। जिसकी वजह से आंखों में सूजन, दर्द की समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

धुंधला दिखना 

कई बार ऐसा होता है कि जह काजल ज्यादा लग जाता है तो ये आंखों के अंदर चला जाता है। ये आंखों के अंदर जाकर आंखों की नमी को प्रभावित कर सकता है, जिससे धुंधली दृष्टि या आंखों में असहजता हो सकती है। यह लंबे समय तक काजल का उपयोग करने पर ज्यादा हो सकता है। इसलिए काजल इस्तेमाल करते वक्त समय का ध्यान रखें। 

हो सकती है आंखों की प्राकृतिक चमक कम

काजल में कई ऐसे खराब तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह लंबे समय तक उपयोग करने पर आंखों की प्राकृतिक चमक को भी हो सकती है। ऐसे में काजल हमेशा देखकर खरीदें कि कहीं उसे बनाने में किसी तरह के रसायन तत्व का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है। 

Back to top button