अक्टूबर महीने में कब मनाई जाएगी तुला संक्रांति? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त…

अक्टूबर का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में शारदीय नवरात्र, करवा चौथ और धनतेरस समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही अक्टूबर महीने में तुला संक्रांति मनाई जाएगी। इस तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इसके बाद विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से जातक को शारीरिक व्याधि से मुक्ति मिलती है। आइए, तुला संक्रांति (Tula Sankranti 2024) का सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-

सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2024)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान समय में सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं। वहीं, 17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 15 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान सूर्य देव 23 अक्टूबर को स्वाति और 06 नवंबर को विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

तुला संक्रांति शुभ मुहूर्त (Tula Sankranti Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर के दिन पुण्य काल सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 41 मिनट तक है। इसके साथ ही महा पुण्य काल सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 47 मिनट तक है। साधक 17 अक्टूबर को अपनी सुविधा अनुसार समय पर स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की उपासना कर सकते हैं। इसके बाद आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 49 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 46 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 14 बजे तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

Back to top button