महिला समेत छह जने घायल

एजेन्सी/ l_demo-pic-570b3d8933fac_lश्रीगंगानगर  गांव फतूही के पास बाइक और जीप में हुई टक्कर में बाइक सवार दुल्लापुर कैरी गांव के बलराम, जगदीश और दीप सिंह घायल हो गए। इन तीनों को यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

वहीं रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव कुम्हारांवाली निवासी सरोज पत्नी नत्थूराम बाइक पर बैठी थी कि अम्बिका सिटी के पास घायल हो गई, उसे यहां निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इसी तरह पंजाबी सिटी निवासी मनीष यादव पुत्र अशोक यादव भी कोडियों वाली पुलिया के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वहीं गांव 19 जैड निवासी रोशन पुत्र आशाराम गांव में ही बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी होने पर यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Back to top button