अस्ताना पहुंचे पीएम मोदी और शरीफ, SCO में होंगे आमने-सामने पर नहीं होगी बात!

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंच गए हैं। दोनों ही देशों के शीर्ष नेता यहां शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसी बैठक के दौरान भारत और पाकिस्तान को आधिकारिक तौर पर शंघाई सहयोग संगठन में शामिल किया जाता है। वैसे, चिर-प्रतिद्वंदी देशों के प्रधानमंत्री भले ही बैठक के दौरान आमने-सामने होंगे, पर उनके बीच अलग से किसी औपचारिक बातचीत की उम्मीद नहीं है।
अस्ताना पहुंचे पीएम मोदी और शरीफ, SCO में होंगे आमने-सामने पर नहीं होगी बात!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहली बार कजाखस्तान की धरती पर कदम रखा है। एससीओ यानि शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, तजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे 6 देशों ने की थी, पर बाद में उज्बेकिस्तान इस संगठन से अलग हो गया था। इसी संगठन का विस्तार करते हुए भारत और पाकिस्तान को इसका पूर्ण सदस्य बनाया जाना है।

यह भी पढ़ें: GST: क्या आप जानते हैं कौन सी वस्तुएं और सेवाएं होंगी करमुक्त

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने कहा था कि एक सप्ताह के भीतर ही भारत शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य बन जाएगा। पीएम मोदी इसी बड़ी वजह से कजाखस्तान पहुंच चुके हैं।
PM Narendra Modi arrived in Astana (Kazakhstan) to attend the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) summit.

इसी बैठक में शामिल होने के लिए नवाज शरीफ भी कजाखस्तान की राजधानी पहुंचे हैं।
 

Back to top button