गिरिराज सिंह ने की बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। लाखों-करोड़ों की संपत्ति डूब गई है, और किसान बर्बादी की कगार पर खड़े हैं।

‘किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए’
गिरिराज सिंह ने कहा, “बिहार के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन बेगूसराय जिले में स्थिति और भी विकट है। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए और किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए।”

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार को किसानों की मदद में कोई कंजूसी नहीं करनी चाहिए और उनके नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कदम उठाने चाहिए।

Back to top button