SCO समिट में हिस्सा लेने आज अस्ताना रवाना होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेंगे. अस्ताना में आठ-नौ जून को आयोजित हो रहे SCO समिट में भारत और पाकिस्तान को पूर्णकालिक नए सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा. इस समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी अस्ताना जा रहा है. मोदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

SCO समिट में हिस्सा लेने आज अस्ताना रवाना होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं 8-9 जून को आयोजित हो रहे SCO समिट में हिस्सा लेने के लिए कजाखस्तान के अस्ताना का दौरा करूंगा. इस बैठक में प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत SCO का पूर्णकालिक सदस्य बन जाएगा.

हमने इस प्रक्रिया को पिछले साल ताशकंद में SCO समिट के दौरान शुरू किया था. मैं भारत के SCO के साथ मजबूत संबंध की उम्मीद करता हूं, जिससे आर्थिक, संपर्क और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत अन्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा. हमारे SCO के सदस्य देशों के साथ लंबे समय से मजबूत रिश्ते रहे हैं और अब हम SCO के जरिए इसको आगे बढ़ाने का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे आपसी सौहार्द को बेहतर बनाने और विकास में मदद मिलेगी.’

पीएम मोदी ने कहा कि वह नौ जून को ‘Future Energy’ थीम पर आयोजित होने वाले अस्ताना एक्पो के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.

यह भी पढ़ें:  टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बदल रहा वक्त, ऐसे बिक रहा हैं ऑनलाइन सेक्स…

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने इस सिलसिले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की. उनकी यह बैठक कजाकस्तान में SCO समिट से इतर पीएम मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच मुलाकात की अटकलों के बीच आई है. हालांकि इससे पहले विदेश मंत्रालय ने अस्ताना में पीएम मोदी और नवाज शरीफ के बीच मुलाकात की संभावना को खारिज कर दिया था.

Back to top button