टॉयलेट में बैठकर कर रहे थे नशा, युवक ने टोका तो कर दी हत्या

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में एक 21 साल के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। राहुल नाम के इस युवक ने कुछ लोगों को टॉयलेट में ड्रग्स लेने से मना किया था जिसके बाद इन लोगों ने राहुल की हत्या कर दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और एक चाकू भी बरामद कर लिया है। पंजाबी मार्केट इलाके की घटना…

-घटना पंजाबी मार्केट इलाके की है। राहुल और उसकी मां नांगलोई स्थित पंजाबी मार्केट में बने पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करते हैं।
ये भी पढ़े: एन्वायरन्मेंट डे: प्लास्टिक हजार साल बर्बाद कर देगा, एटम बम से ज्यादा खतरनाक
-बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को कुछ लोग टॉलेट्स में बैठकर ड्रग्स ले रहे थे। जब उन्हें टोका गया तो पहले तो वह वहां से चले गए, लेकिन बाद में लौटकर आए और उन्होंने राहुल की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।
इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
-बता दें कि पिछले दिनों ही जीटीबी नगर मेट्रो के पास एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई थी। ई-रिक्शा चालक रविंद्र ने कुछ लोगों को जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास पब्लिक में पेशाब करने पर टोका था जिसके बाद रविंद्र की हत्या कर दी गई।





