सीएम योगी अलीगढ दौर : खैर जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज थोड़ी देर में अलीगढ़ के खैर पहुंचेंगे, जहां वह रोजगार मेला, लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। साथ ही वह सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, बस प्रदेश के मुखिया के आने का इंतजार है।
रोजगार मेला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खैर में रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस मेले में करीब 50 स्थानीय व मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां 5,000 से अधिक पदों पर भर्ती करने की तैयारी है। मेले में आने वाली कंपनियों में टाटा मोटर्स, क्वीस कोर्प, फ्लिपकार्ट, हॉली हर्ब, टाटा स्ट्रिप, पुखराज हेल्थ केयर, डिक्सन, स्विगी, मनी सॉल्यूशन, डी मार्ट जैसी कंपनियां प्रमुख हैं। सीएम योगी इस मौके पर ट्रेनिंग पार्टनर व रोजगार देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे। मेले में चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर आवंटित होंगे। रोजगार मेला में जिला प्रभारी व गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंच गए हैं।
ये है सीएम योगी का कार्यक्रम
सुबह 10 बजे कार द्वारा लखनऊ के अमोसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे
सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अलीगढ़ में खैर पर बने हेलीपैड ग्राम उदयगढ़ी के लिए प्रस्थान
सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर खैर पर बने हेलीपैड ग्राम उदयगढ़ी पर आगमन
सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पर आगमन
अपराह्न 12 बजे से 1 बजे तक रोजगार मेला, लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण और जनसभा
1 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक जनप्रतिनिधियों से बातचीत
1 बजकर 30 मिनट से 2 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक
2 बजे से 2 बजकर 30 मिनट तक आरक्षित है
2 बजकर 40 मिनट पर आगरा के लिए प्रस्थान
खैर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के खैर में पहुंच गए हैं। वह रोजगार मेला, लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण करेंगे। साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ खैर में बने हेलीपैड ग्राम उदयगढ़ी पर आए। उसके बाद सोमना रोड स्थित गुरूकुल पब्लिक स्कूल पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंचना था। यहां पर वह रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। साथ ही लोन वितरण, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण भी करेंगे। बाद में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ से पहले अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, मंत्री संदीप सिंह, जिला प्रभारी और गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने अपना संबोधन व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उसके बाद अलीगढ़ के लिए बटन दबाकर योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने लाभार्थियों के लिए लोन और छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया।
खैर में सीएम योगी आदित्यनाथ मंच से बोले यह
खैर में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक के रूप में अनूप प्रधान को चुना, मंत्री बने और हाथरस के लिए सांसद के रूप में चुना, उसके लिए अलीगढ़-हाथरस की जनता का आभार करता हूं। प्रदेश सरकार के सहयोग से रोजगार मेला लगाया गया है। अलीगढ़ को 705 करोड़ की परियोजनाओं को दिया गया है। विकास में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने भरपूर रोजगार युवाओं को दिया है। जाति, धर्म, क्षेत्र के नाम पर कभी भेदभाव नहीं किया गया।
हम भेदभाव नहीं करेंगे, पर अराजकता फैलाने की छुट किसी को नहीं दिया। अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसको यमराज का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस, सपा को जब सत्ता मिली तो उन्होंने उसका दुरूपयोग किया। सपा मुखियो को क्या बेटी पर बोलने का अधिकार है। अयोध्या में सपा पदाधिकारी के द्वारा बेटी के साथ घटना घटित हुई। विपक्षियों के अंदर जिन्ना की आत्मा घुस गई है।





